Thursday, August 18, 2022

नवसारी शहर में बंदर रोड की हालत गंभीर




नवसारी गुजरात राज्य की सबसे महत्वपूर्ण एवम ऐतिहासिक संस्कारी नगरी के रूप में मानी जाती है। परंतु कुछ वर्षों से इस पर कुछ असामाजिक तत्वों के वजह से भ्रष्टाचार के चपेट में आ गई है। नवसारी की पवित्र भूमि ने पूरे विश्व को रोशन करने वाले सर्वश्रेष्ठ सर्वोच्च बादशाहों को जन्म दिया है। आज इस दिव्य शक्तियों की नगरी  कुछ शासन प्रशासन की ग़लत नीतियों के कारण बदनाम हो रही है। आज इस पवित्र भूमि पर गरीबों आदिवासियों मजूरों दलितों आर्थिक पिछड़े वर्ग के नागरिकों की फरियाद लिखने  के लिए एक सामान्य नगरपालिका में एक रजिस्टर नहीं है। सरकार करोड़ों रुपए खर्च किए परंतु अंततः ढांक के तीन पात। नवसारी जिले में नवसारी नगरपालिका में अरबों रुपए सरकार टेक्स वसूल करती है बदले में आज नागरिकों का यहां दिन दहाड़े अपमान किया जाता है। यहां गरीबों की बस्ती में जाने के लिए न शासन के पास समय है न प्रशासन के पास टाइम है। आज नवसारी की पवित्र भूमि को सभी प्रकार से गंदकी के माहौल में बदल दिया है। 


नवसारी स्टेशन पश्चिम उत्तर बंदर रोड की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां गरीबों आदिवासियों मजूरों दलितों आर्थिक पिछड़े वर्ग के नागरिकों को प्राथमिक सुविधाओं से वंचित रखना हिटलर शाही को दर्शाती है। वैसे इसी रोड पर भारत में ही नहीं पूरे विश्व की सर्वोच्च  सर्वश्रेष्ठ मां गायत्री का एक विशाल मंदिर है। मां ज्वाला देवी का एक पवित्र मंदिर है। परंतु कुछ वर्षों से शासन प्रशासन पर पश्चिमी सभ्यता इस तरह व्याप्त हो चुकी है कि मंदिर के नाम पर यहां शासन प्रशासन भड़क जाता है और जब तक उसे जमींदोज न कर दे शायद नींद नहीं आती। आज नागरिकों का मंतव्य यहां भी कुछ इसी तरह से है। भारत देश देव भूमि माना जाता है। यहां मंदिर में सहयोगी होना मानव जीवन की अंतिम परिकाष्ठा मानी जाती है। आज यहां की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि नवसारी विजलपोर नगरपालिका में संविधान को मानना गुनाह समझा जाता है। जिसका विवरण और फल इस रोड को देखकर लगाया जा सकता है। सत्ता परिवर्तन संसार का नियम है आज उसी की राह में यहां की आम जनता राह देख रही है। 

No comments:

નવસારી મહાનગર પાલિકા કા પર્દાફાસ - આરટીઆઈ

નવસારી મહાનગર પાલિકા કા પર્દાફાસ - આરટીઆઈ  નવસારી શહેર આજે મહાનગરપાલિકા ની રચના થવા થી થયેલ ખુશી આજે ગમ માં ફેરવાઈ ગયેલ છે. ગુજરાત રાજ્ય સરક...