Saturday, January 8, 2022

आपके जीवन का राज और भविष्य सिर्फ मन के इस खजाने में छिपा है...!




आपके जीवन का राज, वर्तमान भविष्य सिर्फ मन के इस
 खजाने में ...!


चेतन मन और अवचेतन मन का रहस्य, जिसे अब वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी से हुआ सिद्ध 

आइये आज हम मानव जीवन के गहरे अनसुलझे रहस्य को समझने की कोशिश करते हैं। हालांकि इसे समझना बहुत ही सरल और सहज होने के बावजूद हम सदियों से धर्म शास्त्रों में इतना गिर चुके हैं कि अब सभी एक असंभव सा लगने लगा है। जब कि शास्त्रों से सरल सटीक सहज कहीं नहीं है। इतना ही कठिन हुआ कि इसमें अब व्यापार जुड़ गया। और इससे हमारा मन कुंठित हो रहा है। मन की दो अवस्थाएं हैं एक जो हम रोज दिन भर करते हैं । उसे चेतन मन कहते हैं। आप को और सरल भाषा में हम बताने की कोशिश करते हैं। आप ने देखा होगा जैसे एक बस चल रही है कार रेल हवाई जहाज चल रहे हैं। वैसे हमारा मन है। परंतु जो चला रहा है वह हमारा अवचेतन मन है। ठीक इसी प्रकार आप भी चल रहे हैं काम करते हैं। जीवन के सभी पहलुओं में जो हो रहा है वह हमारे चेतन मन से और जो इसका मालिक है वह है अवचेतन मन। यदि इतना समझ में आ जाते फिर यह जीवन आपका एक अलग से चलने लगता है।
 

1. चेतन मन : इसे जागृत मन भी मान सकते हैं। चेतन मन में रहकर ही हम दैनिक कार्यों को निपटाते हैं अर्थात खुली आंखों से हम कार्य करते हैं। परंतु कई लोग जागे हुए भी सोए सोए से रहते हैं। मतलब यह कि जब तक आपके मस्तिष्क में कल्पना, विचार, चिंता, भय आदि चल रहे हैं तो आप पूर्ण चेतन नहीं हैं।
 



 
2. अवचेतन मन : जो मन सपने देख रहा है वह अवचेतन मन है। इसे अर्धचेतन मन भी कहते हैं। गहरी सुषुप्ति अवस्था में भी यह मन जागृत रहता है। विज्ञान के अनुसार जागृत मस्तिष्क के परे मस्तिष्क का हिस्सा अवचेतन मन होता है। हमें इसकी जानकारी नहीं होती। बौद्धिकता और अहंकार के चलते हम उक्त मन की सुनी-अनसुनी कर देते हैं। उक्त मन को साधना ही सम्मोहन है। 
सम्मोहन व्यक्ति के मन की वह अवस्था है जिसमें उसका चेतन मन धीरे-धीरे निद्रा की अवस्था में चला जाता है और अर्धचेतन मन सम्मोहन की प्रक्रिया द्वारा निर्धारित कर दिया जाता है। साधारण नींद और सम्मोहन की नींद में अंतर होता है। साधारण नींद में हमारा चेतन मन अपने आप सो जाता है तथा अर्धचेतन मन जागृत हो जाता है। सम्मोहन निद्रा में सम्मोहनकर्ता चेतन मन को सुलाकर अवचेतन को आगे लाता है और उसे सुझाव के अनुसार कार्य करने के लिए तैयार करता है।


 
अवचेतन मन की शक्ति
1. हमारा अवचेतन मन चेतन मन की अपेक्षा अधिक याद रखता है एवं सुझावों को ग्रहण करता है। इसमें हमारी सभी तरह की भुल बिसरी यादें संवरक्षित हैं। 
 
2. अवचेचन मन का संबंध हमारे सूक्ष्म शरीर से होता है। इस अवस्था में सूक्ष्म शरीर से संबंध स्थापित करके व्यक्ति दूरस्थ स्थान या देश की यात्रा कर सकता है।
 
3. यह मन हमें आने वाले खतरे या उक्त खतरों से बचने के तरीके बताता है। यह मन लगातार हमारी रक्षा करता रहता है। 
 
4. यह मन हमें होने वाली बीमारी की यह मन 6 माह पूर्व ही सूचना दे देता है और यदि हम बीमार हैं तो यह हमें स्वस्थ रखने का प्रयास भी करता है। 
 
5. सम्मोहन क्रिया या ध्यान द्वारा इस मन की एकाग्रता, वाणी का प्रभाव व दृष्टि मात्र से उपासक अपने संकल्प को पूर्ण कर लेता है। 
 
6. इस मन के माध्यम से विचारों का संप्रेषण (टेलीपैथिक) अर्थात दूसरे के मन के विचार और भावों को ज्ञात किया जा सकता है।
 
7. इस मन के माध्यम से अदृश्य वस्तु या आत्मा को देखा जा सकता है।
 
8. इस मन के माध्यम से दूरस्थ दृश्यों को भी देखा जा सकता है। 
 
9. इसके सधने से व्यक्ति को घटना, बीमारी या रोग के होने का पूर्वाभास हो जाता है।
 
10. इस मन के माध्यम से व्यक्ति दूसरे के विचारों को बदल सकता है और उसे स्वस्थ कर सकता है।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें
यह जीवन एक परमात्मा की बख्सीस है एक अवसर है। इसे व्यर्थ न जाने दें। आपकी सभी संपत्तियां ज्ञान पद प्रतिष्ठा सिर्फ एक सपना है । एक दिन हकीकत में सपना  हो जायेगा। रोज हजारों का हो रहा है। यह सभी बाहर है इससे अंदर खालीपन भरा नहीं जा सकता। और बड़े मजे की बात है जिसका बाहर जितना भर जाता है। उसी को यह अंदर का खालीपन ज्यादा महसूस होता है। यदि आपको भी दिखाई देने लगे खालीपन महसूस होने लगे फिर समझो आप उसके करीब हैं। आपको वह किसी कोने से चाहता है। आप उसके करीब ही हैं। अक्सर ज्यादा तर लोग शरीर के तल पर ही पैदा हुए बड़े हुए धन पद प्रतिष्ठा जमीन जायदाद के चक्कर में ही इस अमूल्य धरोहर को जाने वगर ही समाप्त हो गये। परंतु यदि आपके जीवन में कुछ खाली पन लग रहा है फिर समझो वह आपके करीब हैं। आपको कहीं किसी न किसी माध्यम से इशारा कर रहा है । आपका अवचेतन मन जागृत होना चाहता है। यह समझ में आये तो सरल सटीक सहज है। यदि आपके जीवन में कुछ कहीं उदासी खालीपन कुछ समझने के लिए जानने की जरूरत महसूस हो फिर देर न करें। और आगे जाये चिंतन करें । यदि कहीं कभी भटक जाने का डर लगे फिर अवश्य संपर्क करें। आपको मार्गदर्शन दिया जाएगा। 
संपर्क करें:-

डा आर आर मिश्रा 
लोकरक्षक हेल्थ केयर 
(आध्यात्मिक चिकित्सा केंद्र)
अलका पुरी सोसायटी विजलपोर
 नवसारी (गुजरात )-396445 INDIA

संपर्क सूत्र 
+91 9898630756
+91 9227850786




No comments:

नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI

नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI नवसारी जिले में DGVCL कंपनी के लगभग सभी सूचना अधिकारियों ने सूचना अधिकार का...