ध्यान सीखकर अपने जीवन में आनंद और बीमारियों से मुक्ति पायें
क्या आप जानते हैं कि ध्यान जीवन में एक महत्वपूर्ण भाग अदा करता है। क्या आप जानते हैं कि ध्यान से आनंद मय जीवन की प्राप्ति हो सकती है?क्या आप को मालुम है कि अभी तक तथाकथित धर्म गुरुओने ध्यान के नाम पर धंधा किया है ?और आज भी भटकाने अपने ही धर्म को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए भटका रहे है। अन्यथा इन हजारों वर्षों में पूरी पृथ्वी धार्मिक हो जाती। और परिणाम यह हुआ कि आज यह सभी खुद भटक चुके हैं। हमारी धरती आज लहुलुहान हो चुकी है।क्योंकि इनका रास्ता ही गलत है। भग्वत प्राप्ति का एक ही मार्ग है ध्यान। वह आपको धार्मिक ग्रथो धार्मिक स्थानों में नही अपितु आपके भीतर ही है। और यह सभी ग्रंथ धार्मिक स्थान मात्र एक साधन हैं। यह इशारा कर रहे है कि आपको कहां और कैसे जाना है। ए सभी हमें जीने की कला सिखाते हैं। आत्म चिकित्सक हैं। और आज इतनी खूबसूरत दुनिया इन तथाकथित धर्म गुरूओं ने बदसूरत बना दिया। इन तथाकथित धर्म गुरूओं के नजदीक देखो ए खुद कन्फ्यूज हैं। अभी ज्यादातर की तो शरीर की जरूरत ही पूरी नही हुई। कुछ तो अभी मन के पार भी नही पहुंच पाये। अभी भी धन जुटाने में ही लगे हैं। शरीर मन आत्मा फिर परमात्मा। और यह शारीरक सुख भी पूरा नही कर पाये और परमात्मा को प्राप्त करने की गुहार लगा रहे हैं। हालत बद से बदतर हो गई। रास्ता ए खुद भटक गये। पहले राजनीति धर्म के दरवाजे पर खड़ी दिखती थी। आज धर्म राजनीति के दरवाजे पर ही नही राजनीति के महल में धर्म दिखाई दे रहा है। आज शब्दों में भी परिवर्तन आ रहा है। धर्म शीर्षासन कर रहा है। परंतु ऐसा नही है। धर्म और ध्यान का मतलब अपने को जानना। विग्यान का मतलब दूसरे को जानना। क्या आप ध्यान सीखना चाहते हैं। क्या आप आनंद मय जीवन की तलाश में हैं। क्या आप जानते है कि ध्यान के बिना जीवन अधूरा है। क्या आप अपने अंदर ही छिपी शक्तियों से वाकिब हैं। क्या आप जानते है कि आप के अंदर ब्रह्मांड की शक्तियां हैं जो जाने अनजाने में हमेशा आप की मदद करती हैं। क्या आप उस परम शक्ति से अनजान है। क्या आप उन से मिलना उनके बारे में जानना चाहते हो। क्या आप कभी अपने भीतर अपनी ही आवाज को कभी सुना है। यदि कहीं कभी किसी भी कोने से उस परमशक्ति को जानने की तीब्र इच्छा जाग जाये फिर देर न करें। उसकी ओर जानने का मार्ग सिर्फ और सिर्फ एक ही रास्ता है ध्यान । ध्यान रहे ध्यान की प्राप्ति के लिये आपको कहीं जाना नही है। किसी धार्मिक तीर्थ स्थल पर भी नही जाना है। न ही आपको नौकरी छोड़ना है, न ही व्यापार बंद करना है। न ही परिवार को छोड़ना है, न ही धर्म को छोड़ना है न ही धर्म को बदलना है। न अपने नाम बदलना है न ही अपनी भाषा। न मंदिर जाना है न ही मस्जिद । न गुरूद्वारा न ही चर्च। कुछ भी बदलने की छोड़ने की जरूरत नही है। एक दिन वैसे भी सब छूट जाना है। जिंदगी एक सराय है इसे सराय ही रहने दो। इसे घर मत बनाओ। यह अनमोल है। इसे ब्यर्थ ही मत जाने दो। जिसके लिए जीवन गवा रहे हो वह सभी को एक समय के अंतराल में छोड़ना पड़ेगा। क्योंकि ए सभी बाहर हैं। ए कभी भी आपके ध्यान में बाधक नही हैं। क्योंकि ध्यान है अंदर की यात्रा। आज तक हमारे तथाकथित सभी धर्म गुरूओ ने आपको अपने में ही अटका लिया है। यह सभी मायाजाल में भटकने के रास्ते बताने लग चुके है। ध्यान सीखकर इन सभी से आनंद प्राप्त किया जा सकता है। जैसे रसोई बनाने का पता न हो तभी सब संपन्न होने के बावजूद भूखे मरना पड़ता है। वैसे ध्यान के बिना जीवन अधूरा है। जैसे आत्मा के वगर शरीर बेकार है ठीक उसी प्रकार से ध्यान के विना जीवन बेकार है। ध्यान है जीवन जीने की कला। शरीर में प्राण न होने पर शरीर बेकार हो जाती है। उसी प्रकार से ध्यान के बिना जीवन बेकार उदास बेसहारा अनाथ है। ध्यान एक जीवन में उत्सव है। इसीलिए कहते है कि ध्यान बिना सब सूना। आइये हम सब मिलकर इस जीवन को जो बड़े भाग्य से मिला है। बड़े भाग मानुष तन पावा । उसे ब्यर्थ ही न जाने दें। इस कुछ ही समय के अनमोल जीवन को एक उत्सव की तरह जी कर देखें। आप को कही भी कभी भी आपके इस जीवनोत्सव ध्यान में जरूरत हो आपकी अवश्य यथासंभव मार्गदर्शन किया जायेगा। आप एक अनंत शक्तिशाली व्यक्ति हैं।आपके भीतर दिव्य शक्तियों का वास है। आप वह सब कुछ पा सकते है जिसकी खोज में भटक रहे हैं। कस्तूरी कुंडल बसै,मृग ढूंढे बन माहि। ऐसे घट घट राम हैं दुनिया देखै नाहि।। आइये आपका स्वागत है। आज ही संपर्क करें करिश्मा नैसर्गिक उपचार केंद्र अलकापुरी सोसाइटी विजलपोर नवसारी संपर्क सूत्र 9898630756 / 9227850786 / 9328014099 (0)02637 280786 सुबह 9 से 11
Friday, May 1, 2020
ध्यान सीखकर अपने जीवन में आनंद और बीमारियों से मुक्ति पायें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI
नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI नवसारी जिले में DGVCL कंपनी के लगभग सभी सूचना अधिकारियों ने सूचना अधिकार का...
-
નવસારી જિલ્લા પંચાયત માર્ગ અને મકાન માં આરટીઆઈ લકવાગ્રસ્ત નવસારી જિલ્લા પંચાયત માં 75% થી વધુ નાગરિકો રહે છે. અને નવસારી જિલ્...
-
(1) હિન્દુધર્મ પ્રમાણે માનવજીવનના સોળ સંસ્કારો :* 1. ગર્ભાધાન સંસ્કાર 2. પુંસવન સંસ્કાર 3.સીમંતોન્ન્યન સંસ્કાર 4. જાતકર્મ સંસ્કાર 5. નામકરણ ...
-
(1) હિન્દુધર્મ પ્રમાણે માનવજીવનના સોળ સંસ્કારો :* 1. ગર્ભાધાન સંસ્કાર 2. પુંસવન સંસ્કાર 3.સીમંતોન્ન્યન સંસ્કાર 4. જાતકર્મ સંસ્કાર 5. નામકરણ ...
No comments:
Post a Comment