Friday, July 3, 2020

नगरपालिका में विजलपोर नगरपालिका के साथ समाविष्ट ग्राम पंचायतों में गैरकानूनी अवैध निर्माणो की जवाबदेही किसकी...? जिला विकास अधिकारी , नवसारी शहेरी विकास सत्ता मंडण अथवा नवसारी नगरपालिका ?

नगरपालिका में विजलपोर नगरपालिका के साथ समाविष्ट ग्राम पंचायतों  में गैरकानूनी अवैध निर्माणो की जवाबदेही किसकी...?

जिला विकास अधिकारी , नवसारी शहेरी विकास सत्ता मंडण अथवा नवसारी नगरपालिका ? 
     आज वर्षों से नवसारी नगरपालिका अवैध निर्माण आरसीसी डामर रोड ब्लोग पेविंग वगैरह के साथ सरकारी खर्च से होने वाले कामो में भ्रष्टाचार का केन्द्र बना हुआ है। यहाँ छोटे मोटे उद्योगपतियो ने सरकार के शासन प्रशासन पर कब्जा कर लिया है। प्रशासन यहां सिर्फ़ बड़ी बड़ी फाइलो में ही नजर आ रहा है। जमीनी हकीकत में उतरने वाले किसी भी अधिकारी को पैर रखने से पहले बिदाई समारोह का एक पात्र के सिवा कोई चारा नही दिखाई पड़ता। फिर चाहे वह चीफ ओफीसर हो या कलेक्टर। और देखने वाली बात यह कि ऐसे इमानदारी का जो अब तक अधिकारियो को फायदा मिला है वह भी कालापानी से कम में नही आंका जा सकता। बदली ही नही उनको विभाग से भी हटा दिया जाता। इतिहास बदलने की क्षमता और जजबा रखने वाले जांबाज अधिकारियों का यहां भूगोल बदल दिया जाता है। और कमाल की बात है कि ए इतिहास भूगोल बदलने वाले जांबाज न तो पब्लिक में है न शासन में न ही प्रशासन में और न ही सरकार के किसी विशेष पद पर। आज एक बार फिर साबित हुआ है कि पैसा बोलता ही नही, चल सकता है, दौड़ सकता हैऔर खुद सभी कामो को करवा सकता है और करवाने में सबसे आगे है। 
इसकी गहराई में यदि देखा जाये फिर किसी भी उद्योगपति फैक्ट्री मालिक अथवा बिल्डर का कोई गुनाह नजर नही आता। अर्थशास्त्र के साथ प्रकृति का भी नियम है मांग जहाँ जहाँ होती है डिलवरी वहां वहां अवश्य होती है। आप मांगो जितनी गहराई से मागोगे देने वाला अपने आप आयेगा। यदि इस हिसाब से देखा जाये तो शायद अधिकारियों को इन जाबांजो की सुबह शाम इन सबकी अर्चना करनी चाहिए। और दिल खोल कर हमारे प्रशासनिक अधिकारी कर भी रहे हैं। जिसका एक नमूना अभी अभी एक पंचायत में देखे जाने की चर्चा भी चल रही है। तख्ती बदल गई।काम हो गया। प्रशासन के अधिकारियों ने राशन की जरूरत पूरी न करने वालो को राजा हरिश्चंद्र और किसी को फैक्टरी का मालिक बना दिया।  अब आज नवसारी जिले में विकास के नाम पर फिर एक नया इतिहास बनाया जा रहा है।हालांकि अभी भी पैंतरा पुराना है। भूतपूर्व शासको ने सरकारों ने जिस काम को नियमबद्ध कर कर किया। आज उसे सीधे सीधे किया जा रहा है। सरकारी अधिकारी भी भूगोल बदलने के डर से इतिहास बदलने में अपने बचाव और चंद फायदे के चक्कर में भरपूर साथ दे रहे हैं। जानबूझकर जूठे प्रोटोकॉल के चक्कर में अपनी जमीर को भी गुमराह कर रहे हैं। अथवा यह उनकी आंतरिक चाह भी हो सकती है। विद्वानों के मंतव्यों की माने तो इसे आध्यात्मिक तौर पर कलियुग से जोड़कर देखा जा रहा है। अब सरकार को भ्रष्टाचार शब्दावली मे से निकालकर चीन की तरह शिष्टाचार कर देना चाहिए। चीन में भोजन की कमी को पूरा करने के लिए कीड़े मकोड़ो को भी भोजन में शामिल कर लिया। और परिणाम यह आया जिसका नतीजा लिखने के लिए पूरी दुनिया के पास शब्द भी आज कतरा रहे हैं। इससे हमें शीख भी लेनी चाहिए। परंतु आज एनकेन प्रकारेण धन ही सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ है। इसी को मंजिल समझने वालो को आज के प्राकृतिक आपदा से शीख लेने की आवश्यकता से भी नकारा नही जा सकता। 
                                          नवसारी नगरपालिका में विजलपोर के साथ आठ ग्राम पंचायतों को समावेश कर दिया गया है। इसी के साथ सभी अवैध निर्माणों की जवाबदेही भी नवसारी नगरपालिका को मिल चुकी है। चल रही खबरो के अनुसार अब तक जवाबदेही तय न होने के कारण न्यायिक प्रक्रिया में गुमराह होने के काफी चांस थे। अब मामला एकदम साफ हो चुका है। और जानकारी की माने तो संपूर्ण जवाबदारी नवसारी नगरपालिका के अधिकारी और वहीवटदार ही हैं।सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार नवसारी नगरपालिका जो कि पहले से गैरकानूनी आकारणी , ब्लोग , डामर रोड, और करोड़ों रुपये की शोपिंग सेंटर बनाकर आवक के साधन में बाधा वगैरह के भ्रष्टाचार साबित हो चुका है। उसकी फाइलें फिर से पुनर्जीवित की जांयेगी।और  इसमें सरकार का जमकर फायदा होगा। विजलपोर नगरपालिका जिसमें भ्रष्टाचार को ही विकास की पहली सीढ़ी मापदंड है। जीयुडीसी का करोड़ों रुपये का गटर घोटाला, हजारों अवैध निर्माण, आकारणी घोटाला,  वगैरह के साथ ग्राम पंचायतो में गैरकानूनी अवैध निर्माण जिसकी जांच फिलहाल गुजरात विजिलेंस कमिश्नर द्वारा हो रही है। इतने सारे भ्रष्टाचार में यदि कायदेसर सरकार जांच करवाये करोड़ों रूपये की आवक वैसे ही हो जायेगी।इसलिए नये आगंतुक  सरकारी अधिकारी को भेजकर इसका इतिहास एक अलग रचनात्मक शैली अपनाये इसमें कोई शक नजर नही आती। अब देखना दिलचस्प होगा कि समय किस मोड़ पर जाकर अपना रुख दिखायेगा। फिलहाल समय चक्र पर सबकी नजरे अवश्य हैं।

No comments:

नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI

नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI नवसारी जिले में DGVCL कंपनी के लगभग सभी सूचना अधिकारियों ने सूचना अधिकार का...