Saturday, June 12, 2021

नवसारी विजलपोर नगरपालिका के नगरसेवकों ने अधिकारियों कर्मचारियों के लिए बनाए गए कार्यालयों पर कब्जा ...!....! बेरोजगारी मंहगाई भ्रष्टाचार के मुद्दे अदृश्य ...! शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ बिन अधिकृत एरकंडीशन लबालब ...!


नवसारी विजलपोर नगरपालिका के नगरसेवकों ने गद्दी संभाली ....! बेरोजगारी मंहगाई भ्रष्टाचार के मुद्दे अदृश्य ...!
 शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था गैरकानूनी एरकंडीशन से लबालब ...!

    नवसारी विजलपोर नगरपालिका में लगभग सभी नगरसेवक नगरसेविकाओ ने नगरपालिका के कार्यालय में ही अपने लिए एक एक कमरा जिसे नवसारी विजलपोर नगरपालिका के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए बनाया गया था। पहली नजर में ही कब्जा कर लिया। और लगभग सभी अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति न के बराबर देखी गई। नवनियुक्त इंजीनियर जिसे सिर्फ सरकार विकास में नई टेक्नोलॉजी के आधार पर नियुक्त किया था। ऐसी सभी कार्यालयों में बाकी के नगरसेवकों को उनके स्थान पर बैठे देखा गया। सरकार के ऐसे नगरसेवक अब नगरपालिका चलायेंगे। नवसारी विजलपोर नगरपालिका में पहले से ही विकास इतना बढ़ चुका है जिसे आज लिखने के लिए शब्द भी शरमजनक महसूस कर रहे हैं। नवसारी विजलपोर नगरपालिका के साथ जी आई डी सी से निकला गटर से भरी गंदगी जो सीधे जिले के महामहिम समाहर्ता के कार्यालय की दीवाल से होकर बिना किसी प्लान में शुद्धिकरण के वर्षों से सीधे मां पूर्णा नदी में प्रवाहित होती है। और हम सभी नदियों को मां का दर्जा दिया करते हैं। आज वर्षों से जितना विकास हुआ उतनी ज्यादा गंदगी बढ़ी और उतनी ज्यादा मां पूर्णा प्रदूषित हो चुकी है। और समुद्र के नजदीक होने से ज्वार भाटे में वापस कई किलोमीटर गंदगी बढ़ जाती है। 
                   नवसारी विजलपोर नगरपालिका के हद में वैसे सरकार कई तालाबों को जल संचय योजना में गहरा करने के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए। परंतु सरकार के तथाकथित नेताओं और अधिकारियों ने मिलकर ज्यादातर खुद ही पचा गये। परिणाम स्वरूप चंद बरसात में नवसारी के गली मोहल्ले सभी पानी से डूब जाते हैं परन्तु इन तालाबों में मजाल है कि पानी चला जाये। यदि पानी चला गया फिर करोड़ों रुपए खर्च किए सभी भ्रष्टाचार बाहर निकल आयेगा। आज हालत बद से बदतर हो चुकी है। जानकारों के मुताबिक यदि सभी खर्चों के मुताबिक देखा जाए करीबन छ महीने तक का पानी रिजर्व की व्यवस्था हो सकती थी। परंतु आज आधे महीने पानी यदि न आते फिर लोग पानी बिना लंबी मुशीबत में आ सकते है। आज वैसे ओक्सीजन की कमी से देश कराह रहा है। अब कुछ ही समय में पानी भी एक संकट मंडरा रहा है। दो वक्त रोटी से तरसते लोग चंद समय में पानी के लिए तरसते पाते जायेंगे।

No comments:

नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI

नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI नवसारी जिले में DGVCL कंपनी के लगभग सभी सूचना अधिकारियों ने सूचना अधिकार का...