Saturday, October 23, 2021

गुजरात राज्य के नवसारी जिले में नया कदम............! अधिकारी अपनी जांच खुद करें....! गुनाह साबित होने पर सजा भी स्वयं ले ....!









 गुजरात राज्य के नवसारी जिले में नया कदम...!
 अधिकारी अपनी जांच खुद करें गुनाह साबित होने पर सजा भी स्वयं ले ....!

                  गुजरात राज्य आज पूरे विश्व में सबसे अधिक समृद्ध विकसित पारदर्शी के रूप में प्रख्यात है। वैसे यदि जमीनी हकीकत में देखा जाय तो यह सभी राज्य देश जिला सिर्फ और सिर्फ एक समूह को दर्शाता है। और समूह भीड़ का फायदा आज सभी बन पड़े उतना जरूर उठाने की कोशिश करते हैं। और आम नागरिकों को भी यही अक्सर पसंद देखा जा सकता है। और कायदे-कानून की धज्जियां अक्सर समूह में उठाने का अवसर मिल भी जाता है। ठीक इसी तर्ज पर आज गुजरात के सभी जिलों का देखा जा सकता है। भ्रष्टाचार चरमसीमा पर राज करने की वजह भी ऐसी परिस्थिति में ही शुरुआत होती है। जानकारों की मानें तो तथाकथित शासन प्रशासन के कुछ सर्वोच्च अधिकारियों और नेताओं की वजह से भ्रष्टाचार आज बढ़ रहा है। मंहगाई बेरोजगारी जैसे शब्दों की जन्मस्थली भ्रष्टाचार ही है। 
   
         नवसारी जिले में मिली जानकारी के अनुसार  सामान्य से लेकर लगभग सभी बहु मंजिला इमारतें अवैध पाई गई। यह सिलसिला आज वर्षों से अपने एक ही गति से चल रहा है। परंतु मुश्किल तब से खड़ी हो गई जब से नवसारी जिले में अब नव नियुक्त सर्वोच्च अधिकारी ईमानदार आ गये। अभी तक ईमानदारी के नाम पर कायदे-कानून के नाम पर बिल्डरों को दिल खोलकर ठगा गया। अब सभी को आहिस्ता आहिस्ता पता चल रहा है कि अभी तक आरती यज्ञ हवन पूजा अर्चना अंधेरे में जिसकी हो रही थी उजाला आते ही सब गड़बड़ हो चुका है। और विद्वानों के अनुसार यदि जल्द ही इसे कंट्रोल न किया गया फिर मुश्किल बढ़ सकती है। और दिलचस्प बात यह है कि अब हालत बिगड़ती जा रही है। नवसारी जिले में नवसारी विजलपोर नगरपालिका के अधिकारियों नेताओं की पोल जैसे जैसे बाहर आ रही है वैसे-वैसे अब कहा भी न जाये रहा भी न जाये सहा भी न जाये जैसी हालत देखी जा सकती है। और इनका साथ यहां के कर्मचारियों को भी निभाते हुए जमकर देखा जा सकता है। जिसे उपरोक्त छबि में भी देख सकते हैं। अभी अभी सिर्फ 12 वर्ष बनाई एक भव्य इमारत रंग रोशन से भरपूर खोखली निकली। जिसकी जांच नवसारी जिले के समाहर्ता से करवाने को एक पत्र द्वारा लिखित में दिया गया।  सरकार के नियमानुसार किसी भी अधिकारी अथवा भ्रष्टाचार की जांच कम से कम एक दर्जा ऊपर के अधिकारी ही कर सकते हैं। परंतु यहां आरक्षण सेटिंग डोंट कोम से नियुक्त अधिकारियों को ऐसे कायदे-कानून से कुछ लेना-देना दूर तक नहीं पाया जा सकता। नवसारी जिले में जिस विभाग अथवा अधिकारी की करवानी हो यहां नवसारी जिले में अक्सर उसी अधिकारी के पास करवाई जाती है। और बड़ी दिलचस्प बात यह है कि गुजरात राज्य के सतर्कता आयोग विजिलेंस कमिश्नर श्री के कार्यालय भी कुछ इसी तर्ज पर जांच की कार्रवाई करते देखा जा सकता है। ठीक इसी तरह नवसारी जिले में एक अवैध निर्माण में जांच प्रक्रिया हो रही है। किसी भी निर्माण को अवैध निर्माण करार करने से पहले उस बिल्डिंग की शुरूवात से अंत तक जांच करने वाले अधिकारियों की भूमिका से शुरूवात करनी चाहिए। यदि इसके पहले किसी भी भवन अथवा बहुमंजिला इमारतों के निर्माता पर कार्रवाई की जाती है फिर यह कुदरती सिद्धांत के विरुद्ध असंवैधानिक  है। क्योंकि सरकार के नियमों की मानें तो निर्माण के नियम इतने सख्त है कि इमारत बनाना अलग एक ईंट भी नहीं रखी जा सकती है। फिर अभी नवी नवेली बिल्डिंग अचानक खोखली और कमजोर कैसे हो सकती है?आज कई इमारतें सौ वर्ष पुरानी होने के बावजूद भी ऐसी लगती है कि अभी अभी बनाई गई है। और यहां सिर्फ और सिर्फ दस से बारह वर्ष में कमजोर होना जरूर सभी की साज़िश का नतीजा है। 
 
               नवसारी जिले के समाहर्ता के साथ सभी संबंधित अधिकारी जब इस समाचार को पढ़ रहे होंगे फिर एक बार जरूर कायदे-कानून से पुनः जांच करवाने का हुकम करेंगे। वैसे आज सभी की नजरें इस समाचार पर जरूर खड़ी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कायदे-कानून की मुताबिक कार्रवाई होगी अथवा आहुति ...
 
 

No comments:

नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI

नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI नवसारी जिले में DGVCL कंपनी के लगभग सभी सूचना अधिकारियों ने सूचना अधिकार का...