Saturday, October 2, 2021

नवसारी जिले में NUDA के CEO द्वारा अवैध निर्माणों पर CC BUC की नोटिस से जांच अधिकारियों के भ्रष्टाचार की पोल खुली...!




  नवसारी जिले में NUDA के CEO द्वारा अवैध निर्माणों पर CC BUC  की नोटिस से जांच अधिकारियों के भ्रष्टाचार की पोल खुली

      नवसारी जिले में अवैध निर्माणों का सिलसिला दारु शराब बंदी की तरह वर्षों से रोज दिन में होली और रात को दीवाली मना रहा है। सरकार हमेशा ईमानदारी की दावे करती है और नये नये नियम और योजनाएं भी बनाती है। करोड़ों रुपए खर्च भी करती है । सरकार की नीतियों और नियमों योजनाओं के सामने सरकार के ही सर्वोच्च अधिकारी की उपस्थिति में करोड़ों रुपए का चूना भ्रष्टाचार और फरियाद के बावजूद भी एक दूसरे को नोटिस जारी करना भ्रष्टाचार को अविरत चालू रहने देना यह सभी समझना आज 21 वी सदी में सीधा सरल होने के बावजूद चुप्पी साधना अपने आप बहुत कुछ उजागर करता है।  
नवसारी जिले में 2015 के पहले भवन निर्माण के लिए आज चल रहे सभी नियमों की धज्जियां उड़ती देख सरकार लगभग सभी जिलों में शहेरी विकास सत्ता मंडल का निर्माण किया। और ठीक इसी तर्ज पर नवसारी शहेरी विकास सत्ता मंडल नवसारी की भी रचना की गई। और नवसारी जिले में इसे NUDA नवसारी के नाम से जाना जाता है। इसमें सभी हाई प्रोफाइल सर्वोच्च अधिकारियों को सत्ता दी गई। जिसमें चेयरपर्सन नवसारी जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट मुख्य कारोबारी अधिकारी के रूप में जिला अधिक कलेक्टर जिला अधिक मजिस्ट्रेट नगर नियोजक, कलेक्टर नंबर एक दो कार्यपालक इंजीनियर सुपरवाइजर वगैरह सभी सर्वोच्च सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों को पूरी फौज सभी अति आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया। हालांकि जहां ऐसे सर्वश्रेष्ठ डिग्री धारकों समाहर्ता जैसे सर्वोच्च अधिकारियों का नाम भी आ जाते वहां भ्रष्टाचार डकैती गोलमाल मिलीभगत जैसे शब्द भी अपनी राह बदल लेते हैं। और बदल भी लेना चाहिए। सूर्य से टक्कर लेना अलग देखना भी गुनाह होता है। परंतु यहां नवसारी जिले में फिलहाल आज तक ऐसा न होकर ठीक इसके विपरीत प्रभाव दिखाई दे रहा है। नवसारी जिले में आज नूडा कार्यालय की हालत गंभीर चिंता जनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताई जा रही है। हालत यहां तक खराब हो चुकी है कि समाचार पत्रों में एक बिल्डिंग में होने वाले भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया गया और उसकी जांच मानव अधिकार संस्था द्वारा नवसारी शहेरी विकास सत्ता मंडल के सर्वोच्च अधिकारी को लिखित में दी गई। परंतु ऐसी लिखित फरियाद पर संज्ञान लेना उसके प्रति कम से कम जांच करना चाहिए। इसके विपरीत यहां कलेक्टर श्री के कार्यालय में सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के अनुसार ऐसे पत्रों फरियाद को कलेक्टर श्री के पास पहुंचे इससे पहले ही नूडा कचेरी में भेज दिया जाता है। ऐसी खबरें ऐसी वारदात दुर्भाग्यपूर्ण और शरमजनक है। इसे विस्तार पूर्वक लिखने के लिए शब्दकोश के शब्द भी शर्मसार हो जाते। अब देखना दिलचस्प होगा कि नवसारी जिले के समाहर्ता जिनकी छबि बहुत ही सराहनीय है ऐसी बारदातो में क्या रुख अपनाते हैं। फिलहाल इस समाचार पर सभी की नजरें अवश्य देखी जा रही है।


No comments:

नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI

नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI नवसारी जिले में DGVCL कंपनी के लगभग सभी सूचना अधिकारियों ने सूचना अधिकार का...