Saturday, December 28, 2019

भाजपा में थप्पड़ कांड की विकास यात्रा में विनपा प्रमुख मोदी को थप्पड़...?

भाजपा में थप्पड़ कांड की विकास यात्रा में नवसारी के विजलपोर नगरपालिका  प्रमुख श्री मोदी को थप्पड़...? 
विजलपोर नगरपालिका नवसारी में संयुक्त करने से भारी नुकसान का भय ...!
                भारतीय जनता पार्टी में संसद और धारासभ्यों में आपस में ही वर्षों से थप्पड़ लात घूसे मारा मारी की घटनाएं लगभग देश के सभी भागों में प्रचलित हैं। पूरे देश में आज संख्या बल पर बहुमत की वजह से बिना किसी चर्चा के सभी कायदे कानून को बदल देने वाली सरकार का समर्थन और विरोध से आज देश में दुर्घटनाओ का अंबार लगा हुआ है। आज शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, महगाई ,मंदी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे जीवन के महत्वपूर्ण मुद्दे लोकसभा और राज्य सभा के साथ जमीन से गायब हो चुके हैं। जीवन जरूरियात मुद्दों की प्राथमिकता आज इस समय एक लंबी कभी न खत्म होने वाली छुट्टी  पर जा चुकी है। आज देश की हालत गंभीर है। और इसके ऊपर काम करना चाहिए। और यहां अब चर्चा भी होना देश में बंद हो चुकी है। और उससे हालत बद से बदतर होती जा रही है। और ऐसा आज सभी क्षेत्रों में नजर आने लगा है। गुजरात जैसे अति विकसित समृद्ध पारदर्शी राज्य के ऐतिहासिक संस्कारी नगरी नवसारी जिले के विजलपोर नगरपालिका में जहाँ भारतीय जनता पार्टी की 36 में 33 सीटे मिली हैं। संपूर्ण बहुमत से अधिक अप्रत्याशित जीत हासिल करने वाली गुजरात राज्य की अतिविशिष्ट नगरपालिका जहाँ आज वरिष्ठ संसद जिसे भारतवर्ष में सबसे अधिक मतो और मार्जिन से जीतने का गौरव प्राप्त है। गुजरात जैसे पारदर्शी समृद्धशाली विकसित राज्य की ऐतिहासिक नवसारी जिसे संस्कारी नगरी का दर्जा प्राप्त है। भाजपा के एक वरिष्ठ शक्तिशाली नेता के मुताबिक हालांकि यह सिर्फ एक सफेद झूठ ही जानकार मानते हैं। जिस नगरपालिका में मिनी भारत बसता है। और नेताजी के वकतव्य के अनुसार जहाँ पानी की जगह दारू वह भी अतिरिक्त और विदेशी ब्रान्ड्स की हर वक्त मिल सकती है। ऐसी हर अतिविशिष्ट नगरपालिका विजलपोर जहाँ भारत ही नही अपितु  विश्व प्रख्यात नेता और भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आशीर्वाद प्राप्त श्री जगदीश भाई मोदी जी आज प्रमुख हैं। और ऐसी विजलपोर नगरपालिका के प्रमुख श्री मोदीजी को उनही के उप प्रमुख श्री चर्चा को विस्तार पूर्वक समझकर ही काम करना चाहिए। बिरोध पक्ष विनपा के नेता श्री गंगाधर शुक्ला ने विजलपोर नगरपालिका को नवसारी नगरपालिका में संयुक्त करने से विजलपोर नगरपालिका के हानि लाभ को विस्तार पूर्वक समझने और समझाने की मांग पर विस्तार पूर्वक चर्चा की मांग की। हालांकि ऐसी चर्चा की मांग करना उनका संबैधानिक हक भी है। और तब जब कि आधे नगरसेवक विरोध कर रहे हैं। और जानकारों की माने तो हर समस्या का समाधान और जानकारी के लिए ही यह सभा बुलाई जाती है। और भाजपा के उप प्रमुख के मुताबिक ऐसी सकारात्मक विचारों का स्वागत करना चाहिए।और सभी को समझने का हक है।और ऐसी हालत में सभी को जानने का समझने का संबैधानिक हक भी है। परंतु चल रही खबरो के अनुसार प्रमुख श्री हर बार की तरह बिना किसी चर्चा के ही सभा खत्म करने की आदत से  विजलपोर नगरपालिका के प्रमुख श्री मोदी मजबूर दिखाई दिये। और हमेशा की तरह संख्या के आधार पर नही अपने कास्टिंग वोट के आधार पर बहुमत हासिल करने को आधार बनाया। और पहले की तरह बिना किसी चर्चा के इतनी बड़ी समस्या का समाधान कर दिये। परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के विनपा के प्रमुख श्री के कहा सुनी से  उप प्रमुख ने बगल में ही बैठे प्रमुख श्री को थप्पड़ मार  दिया। हालांकि यह दुर्भाग्य पूर्ण है। इस बात की किसी भी प्रकार से यहाँ समर्थन नही दिया जा रहा है। यह हर हाल में निंदनीय है। और पोलिस फरियाद लगभग दोनो तरफ से की जा चुकी है । हालांकि इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की अभी तक कोई प्रक्रिया नही आई है। वैसे इसके पहले भी ऐसे समाचार आ चुके हैं। इसलिए अब ऐसे समाचारों का आना अब लगभग सामान्य हो चुका है।
      विजलपोर नवसारी नगरपालिका को संयुक्त करने से हालत गंभीर और समस्याओं को बढ़ने से विजलपोर नगरपालिका के नागरिकों को नुकसान बताया जा रहा है। जानकारो की माने तो नवसारी नगरपालिका पहले से गिरी गुजरी है। भ्रष्टाचार के मामले में टोपटेन में काफी मेहनत कर रही है। और जो नगरपालिका नागरिकों को कायदेसर दो टाइम पीने का पानी न दे सके और पानी का बिल में भी भ्रष्टाचार कर रही हो ऐसी नगरपालिका में देवादार और भ्रष्टाचार युक्त नगरपालिका में जोड़ना होशियारी नही बल्कि बेवकूफी होगी। और आज इससे फायदा नुकसान क्या होगा ? जब यह भी किसी को न पता है न ही इसकी कोई चर्चा है । न ही शायद किसी को पता है। फिर ऐसे कामो को अंजाम देना चल  रही चर्चा के मुताबिक हिटलरशाही होगी। और आज सभी क्षेत्रों में विभाजन पर जोर दिया जा रहा है। जिलो की संख्या को गुजरात में बढ़ाया जा रहा है। जिलो में तालुका की संख्या बढ़ाई जा रही है। और इतना ही नही देश में राज्यों की संख्या बढ़ाई जा रही है।और जितनी संख्या बढ़ेगी उससे अधिकारियों और कर्मचारियों मजूरो की संख्या बढ़ेगी ।विकास करने में सुविधा होगी। और वैसे भी हमारी जनसंख्या वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी देखा जाये। फिर भी हर पल बढ़ रही है। और जनसंख्या बढ़ाने के मामले में आज संन्यासी नेताओं की प्रवचनों की भीड़ लगी है। और यह नया नागरिक संसोधन बिल से पड़ोसी देशों से प्रताणित के नाम पर आने वालो से भी जनसंख्या में काफी वृद्धि होने के आसार हैं। और जलालपुर को भी एक नगरपालिका  घोषित करना चाहिए। नगरपालिकाओं की संख्या में नवसारी में कम से कम पांच नगरपालिका और करना जरूरी है। और आज बढ़ाने की जगह विलय अथवा संयुक्त करने से विद्वानों के मतानुसार काफी तकनीकी और मुश्किलें बढ़ सकती हैं।  

No comments:

नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI

नवसारी जिले में दक्षिण गुजरात वीज कंपनी लिमिटेड का पर्दाफाश -RTI नवसारी जिले में DGVCL कंपनी के लगभग सभी सूचना अधिकारियों ने सूचना अधिकार का...